Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वनमंत्री उनियाल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
  • देहरादून

वनमंत्री उनियाल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 13/08/2023
default featured image

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्रान्तर्गत आपदा से प्रभावित हुए क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने आला अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र ही तटबंध एवं पुश्ता निर्माण के निर्देश दिए। रविवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के संग नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने ढालवाला वार्ड 11 में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद पैदल ही ढुंगुखाला व भैंसखाला तक निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को फोन से शीघ्र ही ढुंगुखाला से पुराना आरटीओ ऑफिस तक तटबंध का निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने खाराश्रोत में बीते दिनों जहां से पानी का सैलाब फूट पड़ा था, वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को शीघ्र ही यहां पर पुश्ते के निर्माण एवं नाले को शिफ्ट करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, लोनिवि के सहायक अभियंता गंभीर सिंह असवाल, जेई रूपेश भट्ट, सभासद विरेन्द्र चौहान, सुभाष चौहान, सभासद प्रतिनिधि राजेंद्र थलवाल, रोहित गोडियाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन
Next: उम्मीदवार न मिलने से करना पड़ा प्रत्याशी आयात : चौहान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.