Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्थानीय मां नन्दा देवी मंदिर प्रांगण में अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड की अल्मोड़ा महिला शाखा इकाई के द्वारा जन जागृति हेतु नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक किया गया। नाटक का शीर्षक ‘एक नई पहल नशा मुक्ति की ओर’ जिसे स्थानीय घुश्मेश्वर महिला समिति धारानोला अल्मोड़ा की महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन राधा तिवारी जनपद संयोजिका अपनी धरोहर अल्मोड़ा के द्वारा किया गया।

अपनी धरोहर संस्धा द्वारा रविवार पूरे राज्य में नशे के विरुद्ध नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में एक शराबी पति के द्वारा उसके परिवार में होने वाली अशान्ति एवं अव्यवस्थाओं को चित्रित करते हुए समाज में दिन प्रतिदिन फैल रही नशा प्रवृत्ति की आदतों का चित्रण किया गया। नाटक के अन्त में कोरस गायन करके सभी दर्शकों के साथ नशा खोरी के विरूद्ध सामूहिक शपथ ली गई।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी को समिति की समस्त महिलाओं ने शाल उढ़ा कर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने अपनी धरोहर संस्था के इस कार्यक्रम को वर्तमान की जरूरत बताते हुए सराहना की, समाजसेवी डॉ जे सी दुर्गापाल ने समाज में व्याप्त नशाखोरी के कारणों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अपनी धरोहर प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, नगर संयोजक सभासद राजेन्द्र तिवारी, समाज सेवी कमलेश पांडेय, सुरेश काण्डपाल, अखिलेश थापा, मनोज सनवाल, विजय उप्रेती, उदय किरौला, संदीप नयाल, भारत भूषण, मीरा जोशी, ध्रुव टम्टा, लता पाण्डे, अपूर्व गुप्ता सहित नगर के गणमान्य एवं रंगकर्मी उपस्थित रहे। नाटक में लता तिवारी, रमा लोहनी, माधवी बिष्ट, दीपा बिष्ट, कमला कार्की, हेमा तिवारी, पुष्पा पाण्डेय, तारा भण्डारी, धीरा तिवारी, प्रभा बोरा, पारु उप्रेती, लीला जोशी, हेमा तिवारी द्वारा आभिनय किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्यामपुर में हाथी ने तोड़ी घर की दीवार
Next: वनमंत्री उनियाल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.