Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कांगड़ी के समीप नहर पटरी वन क्षेत्र में वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल कार की तलाशी में 500 रुपये के 105 जाली नोट भी बरामद हुए। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है। वन आरक्षी ललित कुमार ने शनिवार को कोतवाली श्यामपुर में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ ड्यूटी पर थे। आरोप है कि पांच लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया और बाद में नहर में फेंक दिया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने शिवम कश्यप (27 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नंबर-5 श्यामपुर, अनुल (30 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नंबर-5 श्यामपुर और विकास सिंह (27 वर्ष) पुत्र नौबहार सिंह निवासी कांगड़ी, श्यामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान 500 रुपये के 105 जाली नोट और हमले में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी हैं। सीओ अवनी तिवारी, प्रभारी कोतवाली श्यामपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Next: मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.