Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वनभूलपुरा में नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
  • नैनीताल

वनभूलपुरा में नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक के कब्जे से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन पकड़े हैं। आरोपी नशे के इंजेक्शन मुरादाबाद से लाकर हल्द्वानी में बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को शरण देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार रात पुलिस टीम किदवई नगर में एक फरार चल रहे आरोपी आरिश की गिरफ्तारी के लिए गई हुई थी। इसी बीच लाइन नंबर 18 अलनमरा मैरिज हॉल के बगल वाली गली से पटरी की ओर पैदल-पैदल जाने लगे तो एक युवक पुलिस को देखकर रेलवे पटरी की ओर भागने लगा। उसके हाथ में एक बैग था। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लईक अहमद उर्फ हलुवा (32) निवासी मोहम्मदी चौक के पास वनभूलपुरा बताया। तालाशी में उसके कब्जे से 50 नशे की दवा और इंजेक्शन मिले। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाने लेकर आई। यहां पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी युवक नशे के इंजेक्शन डबल फाटक मुरादाबाद से बंटी नामक युवक से खरीदकर लाया था। बताया कि आरोपी युवक को शरण देने वाले फरीद अहमद उर्फ आशु निवासी इंदिरा नगर ठोकर बड़ी रोड प्रथम गली वार्ड नंबर 33 वनभूलपुरा और शाहनावाज अंसारी उर्फ आनू निवासी वार्ड नंबर 31 मलिक का बगीचा पानी की टंकी वाली गली के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में एसआई संजीत कुमार, एसआई मनोज कुमार, सिपाही भूपेन्द्र जयेष्ठा, मुन्ना सिंह, रिजवान अली और दिलशाद अहमद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत पर हंगामा
Next: सीएम धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया जैविक उत्पाद किट का अनावरण

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.