Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वन विभाग की नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन
  • पौड़ी

वन विभाग की नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 11/06/2023
rns featured image new

पौड़ी। पहाड़ों में आए दिन हो रही मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर वन महकमे की उदासीनता के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिकाकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता अनु पंत ने आरोप लगाया कि वन विभाग पहाड़ों में निवास कर रहे ग्रामीणों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि वन महकमा अधिनियम की आड़ में लोगों को तात्कालिक सुरक्षा नहीं दे रहा है। यही हालत रही तो ग्रामीणों को वन विभाग की इन नीतियों के खिलाफ मुखर विरोध के लिए प्रदेश में उग्र आंदोलन व हथियार उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अनु पंत ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि वन महकमे के आला अधिकारियों द्वारा जानबूझकर पहाड़ के लोगों के साथ धोखा दिया जा रहा है। कहा कि वन विभाग के पीसीसीएफ लगातार पहाड़ के लोगों की जान से खेल रहे हैं। आए दिन पहाड़ों में गुलदार द्वारा लोगो को घायल करने की घटनाए सामने आ रही है लेकिन पीसीसीएफ के आदेश के बाद 4 से 5 दिन बाद घटनास्थल पर पिंजरा लगाया जा हरा है। कहा कि कोर्ट के आदेश पर उन्होंने एक्सपर्ट कमेटी तो बनाई लेकिन इस कमेटी में एक्सपर्ट नहीं रखे गए हैं। कहा कि इस कमेटी में जानबूझकर एक्सपर्ट नहीं रखे जा रहे हैं। उन्होंने साल नवंबर 2022 के बाद से गुलदार के हमलों में मारे गए लोगों की मौत के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए पीसीसीएफ के कार्यकाल की जांच करते डीएफओ व रेंजर को ही पिंजरा लगाने की अनुमति देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के निशाने पर अब अजय भट्ट; मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
Next: गोल्डन जुबली गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 17 जून से

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.