Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही भागे खनन माफिया
  • देहरादून

वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही भागे खनन माफिया

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता वन प्रभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे मीनस में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। कई जगहों पर मार्ग को अवरुद्ध किया गया। हालांकि वन विभाग की कार्रवाई की पहले ही जानकारी मिलने से खनन माफिया और मजदूर हिमाचल की सीमा में भाग गए। चकराता वन प्रभाग की देवघार, कनासर और रीवर रेंज की संयुक्त टीम ने रविवार को लाव लश्कर के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी की। मीनस से तीन किलोमीटर आगे क्वानू की ओर अवैध उप खनिज ढुलान में लगे खच्चर, घोड़ा मालिक वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गए। पुल पार पांवटा-शिलाई रोड पर खड़े ट्रैक्टर, लोडर वाहन चालकों को भी खच्चर वालों ने सतर्क कर दिया। इसके चलते सभी वाहन खाली ही वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि वन विभाग की छापेमारी की सूचना विभागीय स्तर से ही लीक हुई। राजस्व पुलिस और वन कर्मियों की शह पर मीनस, आसोई, पाटन के आसपास अवैध खनन कर उप खनिज हिमाचल प्रदेश सप्लाई किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी देवघार रेंज हरीश चौहान ने बताया मीनस पुल के पास रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया। आसोई पाटन में स्थानीय लोगों खच्चरों से ढुलान कर दूसरे प्रदेश को रेता-बजरी बेच रहे है। तीनों रेंज मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर से अधिक दूर होने का फायदा खनन माफिया उठा रहा है। डीएफओ चकराता मयंक शेखर झा ने कहा कि जिस रेंज सीमा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलेगी, संबंधित रेंज कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 अप्रैल
Next: बालाजी के भजनों से कलाकारों ने समां बांधा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.