Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वन पंचायत प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य पर वरिष्ठ वन दरोगा जीवन कांडपाल सम्मानित
  • नैनीताल

वन पंचायत प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य पर वरिष्ठ वन दरोगा जीवन कांडपाल सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-26 at 14.56.29_11zon

नैनीताल। वन पंचायतों के सफल संचालन और प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए भूमि संरक्षण वन विभाग के वरिष्ठ वन दरोगा जीवन कांडपाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड, देहरादून की ओर से प्रदान किया गया। विभागीय स्तर पर किए गए उनके कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद में कुल 490 वन पंचायतें हैं, जिनमें से भूमि संरक्षण वन विभाग, नैनीताल के अंतर्गत 343 वन पंचायतों का संचालन किया जा रहा है। इन वन पंचायतों से जुड़े प्रबंधन, विकास कार्यों और प्रस्तावों का निर्माण प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन विभाग नैनीताल के निर्देशन में किया जाता है। विभाग की ओर से वन पंचायतों के सुचारु संचालन के लिए राजस्व विभाग के साथ लगातार समन्वय भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा वन पंचायतों से संबंधित क्षेत्रफल, नक्शे, खाता-खतौनी समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी हुई हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जीवन कांडपाल के नेतृत्व और समर्पण से वन पंचायत व्यवस्था को नई दिशा मिली है। इससे न केवल वन संरक्षण को मजबूती मिली है, बल्कि ग्रामीण सहभागिता को भी बढ़ावा मिला है। जीवन कांडपाल को पुरस्कृत करने पर नैनीताल जनपद के विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने ख़ुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
Next: जीआईसी लोधिया में गणतंत्र दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.