Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन मंत्री से की अवैध निर्माण की शिकायत
  • देहरादून

वन मंत्री से की अवैध निर्माण की शिकायत

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र पशुलोक में कायदे कानून को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण की शिकायत विस्थापितों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की है। उक्त प्रकरण में जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, विस्थापितों ने भूमिधरी का अधिकार और ग्राम पंचायत के गठन की मांग उठाई। मंगलवार को विस्थापित समन्वय विकास समिति का एक शिष्टमंडल देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। ज्ञापन सौंपकर बताया कि पशुलोक आईडीपीएल मार्ग स्थित टिहरी विस्थापित क्षेत्र में बेरोक टोक बन रही बहुमंजिला इमारतें और कॉम्पलेक्स विस्थापितों के लिए आफत बन गए हैं। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों से विस्थापितों के घरों में हवा, रोशनी रुक गई है। साथ ही अवैध निर्माण से भविष्य में खतरा भी सताने लगा है। बताया कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से नियम विरुद्ध बन रहे इस निर्माण पर रोक लगाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण हो रहे हैं। शिष्टमंडल ने मंत्री से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण रुकवाने और विस्थापितों को भूमि धरी का अधिकार दिलाने की मांग की। बताया कि मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में समिति अध्यक्ष हरि सिंह भंडारी, मनीष मैठाणी, आशीष रतूड़ी, प्रेमलाल मैठाणी, विजयपाल, भगवान सिंह राणा, गंभीर गुलियाल, धमेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कपाट बंद होने से पहले दर्शन को बदरीनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु
Next: चरस तस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.