Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वैन दुर्घटना में घायल चालक एम्स के लिए रेफर
  • पौड़ी

वैन दुर्घटना में घायल चालक एम्स के लिए रेफर

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। बीते शुक्रवार को बीआर मॉर्डन स्कूल के बच्चों को छुटटी के बाद घर ले जा रही निजी वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में घायल एक ग्रामीण की बीते शुक्रवार की देर रात को एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी। वहीं, शनिवार को जिला अस्तपाल में भर्ती चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। शनिवार को देहरादून से पौड़ी पहुंचे विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। बीते शुक्रवार को बीआर मॉर्डन स्कूल के बच्चों को छुटटी के बाद घर ले जा रही निजी वैन मासौ दाणाधार भिताई खंडाह मोटरमार्ग पर भिताई व मासौ के बीच दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब डेढ़ सौ गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार 8 बच्चों के साथ ही वाहन चालक व एक अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे। दो गंभीर घायल बच्चों को एयरलिफ्ट किया गया था। जबकि एक गंभीर घायल विजय सिंह को श्रीनगर के लिए रेफर किया गया था। विजय सिंह को श्रीनगर से एयर एबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। जहां विजय सिंह ने देर रात को एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया था। शनिवार को विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने जिला अस्तपाल में भर्ती भिताई मल्ली निवासी अनुज, वंशिका, आकृति, दिव्यांशी, अदिति, अर्चित नेगी व चालक अनिल कुमार का हालचाल जाना। इस दौरान विधायक के निर्देश पर अनिल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। एसडीएम दीपकरामचंद्र सेट ने बताया कि घायल विजय सिंह ने देर रात को एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। सीएमओ पौड़ी डा.पारूल गोयल ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है जबकि चालक को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को मतदान की भूमिका के बारे में बताया
Next: यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को करें मजबूत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.