Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रों को मतदान की भूमिका के बारे में बताया
  • पौड़ी

छात्रों को मतदान की भूमिका के बारे में बताया

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए आगामी चुनावों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाते हुए उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करने को लेकर प्रेरित किया। कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। हर वोट देश के भविष्य को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, यह एक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। युवाओं को अपने वोट की शक्ति को समझना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। आज के छात्र कल के मतदाता हैं और उनकी जागरूकता ही एक सशक्त भारत की दिशा तय करेगी।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर एसडीएम दीपक रामचंद्र सेट, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल, विभागाध्यक्ष कुसुम बर्तवाल, विजय, दीपक, राजीव आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल काउंसिल की कार्यकारिणी के लिए विपुल कंडवाल समेत सात डॉक्टर नामित
Next: वैन दुर्घटना में घायल चालक एम्स के लिए रेफर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.