Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वन दरोगा परीक्षा दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी
  • नैनीताल

वन दरोगा परीक्षा दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
Nainital High Court

नैनीताल। वन दरोगा की भर्ती परीक्षा दोबारा कराने के निर्णय के खिलाफ परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। मामले को सुनने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने यूकेएसएसएससी से दोबारा परीक्षा कराने का कारण पूछा है। मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी। इस भर्ती परीक्षा में 316 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा पास की है।
जानकारी के अनुसार 2019 में यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा की भर्ती परीक्षा करवाई थी। आयोग ने 30 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी कर चुने गए अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज सत्यापन कराने को बुलाना शुरू कर दिया था। पर एसटीएफ की जांच में पता चला था कि वन दरोगा भर्ती में भी नकल हुई थी। इसके बाद आयोग ने भर्ती परीक्षा में घपला व नकल की आशंका को देखते हुए यह परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। जिसका परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने विरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता रजनी कुरियाल ने बताया कि अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के दोबारा परीक्षा करवाना ठीक नहीं है। आखिर इतनी बड़ी संस्था से करवाया गया पेपर कैसे लीक हो सकता है। जिस पर कोर्ट ने यूकेएसएसएससी से सभी सबूतों के साथ जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।

51,961 उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51 हजार 961 उम्मीदवारों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83 हजार 776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था। 16 से 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। आठ जनवरी 2022 को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। जिसमें 316 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद पॉल्टी फार्म में लगी आग, अफरा-तफरी
Next: राज्य के बजट में ‘2025 का उत्तराखंड’ के सपने का समावेश होगा: मुख्यमंत्री

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.