Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारत के यस्विन दहिया कोरिया के सिनजाएजुन की जोड़ी ने जीता टेनिस का खिताब
  • देहरादून

भारत के यस्विन दहिया कोरिया के सिनजाएजुन की जोड़ी ने जीता टेनिस का खिताब

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शांति टेनिस अकादमी डालनवाला में चल रही इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ(जे 60) प्रतियोगिता का शनिवार को बालक वर्ग के युगल मुकाबले में यस्विन दहिया और कोरिया के सिन जाएजुन की जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होने हांगकांग के एलेक्स लैप हंक हुई और भारत के आदित्य मीर की जोड़ी को 6-1, 6-4 हराकर खिताब जीता। वहीं अन्य वर्ग के बालिका वर्ग के मुकाबलों में भारत की इहा जोशी ने यूएसए की स्वानिका रॉय को कांटे के मैच में 6-7(5), 6-4,7-6(4) से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य युगल मैच में गौरव दलाल व स्निग्धा कांता को आहन-करथिका पदमाकुमार की टीम ने फाइनल के लिए वाकओवर दे दिया। कोर्ट नंबर 04 पर भारत की क्रथिका पदमाकुमार ने भारत की ही जया कपूर को 6-4,6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मौके पर संचालक हेम पांडेय, सुमित गोयल, विजेंद्र चौहान, अमर जगाती, देवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

परेड ग्राउंड में सीनियर्स आईटीएफ(एमटी-200) का आगाज: इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आईटीएफ(एमटी-200) प्रतियोगिता का शनिवार को शांति टेनिस अकादमी और परेड ग्राउंड दोनों जगह एक साथ आगाज हुआ। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। 55 प्लस आयुवर्ग में राजीव नेगी, राकेश कपूर और केशर सिंह नेगी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इस आयु वर्ग में सुमित गोयल, हर्ष बत्रा, क्रांति नंदा और कमल सेमवाल ने भी जीत दर्ज की। 45 प्लस वर्ग में निशांत पोकला और अनिल धीमान ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। 60 प्लस वर्ग में रनदीप दत्ता, अरुण अग्रवाल, शशी भूषण शर्मा और कुलदीप सिंह ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य कोच तुषार शर्मा ने जानकारी दी कि सीनियर्स वर्ग के मुकाबले रविवार को भी जारी रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज
Next: एसयूवी बेचने के नाम पर कार बाजार संचालक से 16 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.