Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों का एजेंसी के बाहर प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों का एजेंसी के बाहर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शहर की इंडेन गैस एजेंसी और भारत गैस एजेंसी के बाहर शनिवार को एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ईद के अवकाश और सिलेंडर आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने एजेंसी के बाहर प्रदर्शन भी किया। भारत गैस एजेंसी पर जैसे ही सिलेंडर की गाड़ी पहुंची, सैकड़ों उपभोक्ता लाइन में लग गए। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार लोगों के बीच कहासुनी और हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने समझाकर शांत कराया। बाद में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाने से नाराज लोगों ने एजेंसी के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। वहीं इंडेन गैस एजेंसी पर स्थिति अलग रही। यहां सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंचने और ईद अवकाश के कारण एजेंसी बंद रही। इसके बावजूद लोग एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े रहे, लेकिन कर्मचारियों के समझाने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। एजेंसी प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि वर्तमान में करीब ढाई हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। शुक्रवार को भी केवल एक गाड़ी आई थी, जिसमें लगभग 360 सिलेंडर ही उपलब्ध हो सके। उनके अनुसार ईद के कारण शनिवार को अवकाश रहा और रविवार को भी छुट्टी के साथ सिलेंडर की गाड़ी आने की संभावना कम है, जिससे आपूर्ति और प्रभावित हो सकती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि घरों में गैस खत्म होने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है। लगातार दो दिनों के अवकाश और अनियमित सप्लाई से स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों ने जल्द से जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम चनौदा की वार्षिक बैठक आयोजित
Next: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.