Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वाहनों से सवारियों का कीमती सामान उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
  • हरिद्वार

वाहनों से सवारियों का कीमती सामान उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
default featured image

रुड़की। वाहनों में सवार होकर यात्रियों का कीमती सामान उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पर इस तरह की वारदात कर चुका है। गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 26 सितंबर को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी के साथ ईदगाह क्षेत्र से ऑटो में सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो में सवार टप्पेबाजों ने उनका बैग चोरी कर दिया था। बैग में मंगलसूत्र, अंगूठी और अन्य जेवरात थे। घटना के बाद सतीश कुमार ने 28 सितंबर को गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार पैथवाल और उप निरीक्षक समीप पांडे की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अलग अलग जगहों से टप्पेबाज गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम मुज्जमिल , आस मोहम्मद, इकलाख अहमद, निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर, रिजवान निवासी खंडजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर, पंकज निवासी जानसठ थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश तथा अमरजे निवासी ग्राम खेडी कुतुबपुर कोतवाली लक्सर बताया है। एसपी देहात ने बताया कि इनके कब्जे से दंपती के बैग से उड़ाया गया मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, नोज पिन, पाजेब और दो चांदी की अंगूठी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार में टप्पेबाजी की घटना कर चुका है। पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएंगे एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित
Next: 2 अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे सहायक लेखाकार के अभ्यर्थी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.