Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो रहे निराश्रित पशु
  • रुद्रप्रयाग

वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो रहे निराश्रित पशु

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित मवेशी आए रोज सड़क पर वाहनों की चपेट में आने से घायल हो रहे हैं। जबकि रात के समय ग्रामीण इलाकों से मवेशियों को बाजार में छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रामीण लोग गाय और नंदी का उपयोग करने के बाद उन्हें शहरी इलाकों में छोड़ रहे हैं, जिससे मवेशी वाहनों की चपेट में आकर निरंतर घायल हो रहे हैं। गो रक्षा विभाग की टीम घायल पशुओं का इलाज करने में लगी है। साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है। नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निराश्रित पशु घूम रहे हैं। ये निराश्रित पशु आए-दिन वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। बरसाती सीजन होने के कारण घायल पशुओं के घाव खराब हो रहे हैं। ऐसे में गो रक्षा विभाग की टीम पशु पालन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से इनका इलाज कर रही है। गो रक्षा विभाग की टीम ने भाणाधार में घायल नंदी का इलाज किया। विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी और सचिव देवन्द्र बिष्ट ने कहा कि निराश्रित गोवंश की रक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग जिले में गो रक्षा विभाग की टीम कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के ठीक सामने पपड़ासू गांव में अस्थायी गो धाम खोला गया है, किंतु यहां पर 30 से अधिक गाय और नंदी को रखने की जगह नहीं है। गो रक्षा विभाग की ओर से लगातार सरकार और शासन-प्रशासन से गो रक्षा धाम निर्माण की मांग की जा रही है। इस मौके पर पशु पालन विभाग के दुर्गा प्रसाद देवशाली, गो रक्षा विभाग उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, मीडिया प्रभारी प्रवीन सेमवाल, सह मीडिया प्रभारी प्रवीन रावत, अंकित राणा, राहुल पटवाल, मनीष नौटियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांके बिहारी के जन्मोत्सव पर निकाली झांकियां
Next: आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठाएंगे कांग्रेसी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.