Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वाहन चालक को घायल कर रकम लूटने का प्रयास, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

वाहन चालक को घायल कर रकम लूटने का प्रयास, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/01/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  मटर उतारकर लौट रहे एक वाहन चालक के साथ दूसरे वाहन चालक ने मारपीट की और उससे 62 हजार रुपये की रकम लूटने का प्रयास किया। हमले में उसका एक हाथ फ्रेक्चर हो गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला काजीसराय चांदपुर निवासी नइम अहमद पुत्र शफीक अहमद ने कहा है कि वह गाड़ी से सामान ढोने का काम करता है। 20 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे वह गाड़ी में मटर लादकर काशीपुर आया था। बड़े गुरुद्वारे के पास मटर उतारकर 62 हजार रुपये की रकम लेकर वापस लौट रहा था। एक दूसरी गाड़ी का चालक भी वहां मटर लेकर आया था।
आरोप है कि वापसी में दूसरी गाड़ी के ड्राइवर मोहल्ला मुक्ति सराय चांदपुर फैसल पुत्र बाबू उर्फ बैरा ने ढेला पुल के पास उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी आगे लगा दी। फैसल ने उसे गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की और डंडा मारकर उसका बायां हाथ फ्रेक्चर कर दिया। शोर सुनकर वहां आए लोगों ने उसे बचाया। आरोपी ने गाड़ी में रखी रकम लूटने का भी प्रयास किया। कुंडा थाना प्रभारी चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मतदान की तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
Next: पुलिस के साथ युवाओं ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.