Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूटीयू मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • देहरादून

यूटीयू मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। यूटीयू सॉफ्टवेयर घोटाले में कुलपति डॉ. ओमकार यादव के साथ मिली भगत एवं अंदरखाने शह दिए जाने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला जलाया। छात्र नेताओं का आरोप है कि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल यूटीयू कुलपति डॉ. ओमकार सिंह का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए पुन: बढ़ाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि में चल रहे फर्जी डिग्री जांच प्रकरण, भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनिमिताओं की शिकायतों को लेकर डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में छात्र पिछले छह माह से सड़कों पर आंदोलनरत हैं। छात्रों ने यूटीयू सॉफ्टवेयर घोटाले की जांच में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल पर ढुल मुल रवैये का आरोप लगाया है। गुरुवार को नाराज छात्रों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करने के साथ उनका पुतला दहन कर मंत्री सुबोध उनियाल के इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने कुलपति डॉ. ओमकार यादव पर बड़बोलेपन बयानबाजी का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि, हाल ही में तकनीकी शिक्षा सचिव की जांच के दौरान विवि में सॉफ्टवेयर विकास के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि विवि अधिकारियों ने लखनऊ स्थित एक कंपनी के साथ अनुबंध करके एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का निर्माण कराया। विवि में सॉफ्टवेयर विकास के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के लिए बीते 5 मई को पांच सदस्यीय कमेटी गठित किए जाने का निर्णय लिया गया। जांच समिति गठित करने के बाद समिति को 15 दिनों का समय भी दिया गया था। 9 दिन बाद यानी 14 मई को आईएएस नितिका खंडेलवाल को निदेशक आईटीडीए पद से हटा दिया गया। इसके बाद यह जांच फिलहाल लटकती हुई नजर आ रही है। मौके पर सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, मयंक रावत, मंथन, आकाश, आर्यन, नितिन आदि कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आठ करोड रिकवरी के लिए ईडी की मदद की मांग डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों की मिली भगत से ये विवादित सॉफ्टवेयर अभी भी जारी है। विवि में छात्रों का उत्पीडन अनिमिताताओं का दौर जारी है। छह माह से कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के साथ ही परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल को भी तुरंत बर्खास्त करने और 8 करोड रुपये रिकवरी के लिए ईडी की मदद लेने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी जिलाधिकारी से मिले
Next: देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.