Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड एसटीएफ और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र से एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को इससे पहले वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस ने दो हजार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। हाल में महाराष्ट्र पुलिस ने वन्यजीव तस्कर गैंग पकड़ा। उनसे असलहे-कारतूस सप्लाई में आरोपी का नाम जुड़ा। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच से सूचना मिली। बताया गया कि यवतमाल सिटी थाना क्षेत्र में हाल में दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। जिनसे भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। इनमें कैलिबर राइफल, कैलिबर एयर गन, डबल बोर पोट गन, रिवॉल्वर, क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर और भारी मात्रा में कारतूस मिले। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पता लगा कि ये हथियार देहरादून से कामरान अहमद नाम के व्यक्ति ने सप्लाई किए। कामरान की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड एसटीएफ से साझा की। आरोपी का पता और पहचान मिलने पर महाराष्ट्र की टीम दून पहुंची। तब आरोपी कामरान अहमद उम्र तीस वर्ष निवासी यमुना विहार, दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज, टर्नर रोड, क्लेमनटाउन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पहले 2022 में दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने से 2000 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। वह ऑनलाइन कोरियर बुकिंग के जरिए कारतूस पैक कर भिजवा रहा था। शुरुआती पूछताछ में उसके अन्य देशों में आने-जाने और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गैंग से जुड़े होने की जानकारी मिली है। एसटीएफ ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूटीयू मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Next: धामों में अमर्यादित व्यवहार करने वाले शरारती तत्व होंगे चिन्हित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.