Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी जिलाधिकारी से मिले
  • देहरादून

दून की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी जिलाधिकारी से मिले

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने दून की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताई। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव भी दिए। कांग्रेस नेताओं ने दिन के समय शहर के अंदर सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग की। इसमें एलपीजी ट्रक, पेट्रोल-डीजल टैंकर के साथ ही भूसे के ट्रकों को भी इस दायरे में रखने की मांग की। साथ ही पार्किंग सुविधा बनाने और सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाए जाने की मांग रखी। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि रात नौ बजे के बाद ही भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश होने दिया जाए। साथ ही शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया जाए। इससे ट्रैफिक लोड को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और जाम की स्थिति कम होगी। उन्होंने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ने आराघर और किशननगर स्थित शराब की दुकानों को भी हटाने की मांग रखी। कहा कि इस वजह से दोनों स्थानों पर जाम की स्थिति रहती है। पूर्व मेयर प्रत्याशी रहे वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि राजपुर में शराब की दुकान मुख्य सडक पर होने के कारण मसूरी की ओर से आने वाले वाहन ढलान एवं मोड के चलते दुर्घटना का शिकार हाते हैं। उन्होंने कहा कि राजपुर, आराघर एवं किशननगर चैक स्थित शराब की दुकानों को अन्यत्र हटाने और पुलिस की पेट्रोलिंग को इन स्थानों पर बढ़ाने की मांग रखी।। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल के अलावा नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, प्रमोद गुप्ता, मनमोहन शर्मा, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, आकाश राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Next: यूटीयू मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.