Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में हत्यारोपी दोस्त गिरफ्तार किया
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में हत्यारोपी दोस्त गिरफ्तार किया

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। डुंडा ब्लॉक गाजणा क्षेत्र में हुए हत्या के प्रकरण का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ठांडी गांव के जयपाल सिंह नेगी की हत्या के मामले में उसी गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सीओ उत्तरकाशी प्रशांत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ठांडी गांव निवासी जयपाल की हत्या के आरोपी 35 वर्षीय राजेंद्र नेगी पुत्र फूलचंद को तांबाखाणी उत्तरकाशी से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि मामले में 9 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर कोतवाली उत्तरकाशी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दोनों अच्छे दोस्त थे। बीते 2 सितंबर को दोनों ने एक स्थानीय होटल में शराब पी थी। शराब के नशे में दोनों में धौंतरी कमद पुल पर झगड़ा हो गया था। मारपीट के दौरान उसने मृतक जयपाल को पुल से धक्का दे दिया था। जिससे जयपाल जलकूर नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक का शव नग्न अवस्था में बीते 4 सितंबर को चरगढ़ी नामे तोक से जलकूर नदी किनारे मिला था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर देवी ने गंगा आरती की
Next: शक्ति नहर में कूदे व्यक्ति का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.