Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में फायर सीजन के लिए वन विभाग मुस्तैद
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में फायर सीजन के लिए वन विभाग मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 11/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  आगामी फायर सीजन को लेकर वन विभाग उत्तरकाशी ने वनाग्नि सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वन विभाग ने इस बार फायर सीजन में 143 क्रू स्टेशन बनाकर उनमें उपकरणों समेत स्टाफ की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही विभाग ने इस बार फॉरेस्ट फायर एप भी विकसित किया है, जो जंगलों में आग लगने की स्थिति में अलर्ट जारी करता रहेगा। सोमवार को डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग डीपी बलूनी ने कोटबंगला स्थित वन चेतना केंद्र में पत्रकार वार्ता कर फायर सीजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में कुल 86 फीसदी भू-भाग में वन क्षेत्र फैला हुआ है, जहां करीब 90 हजार हेक्टेयर भूमि में चीड़ का जंगल है। उन्होंने कहा कि ज्वलनशील चीड़ के वन क्षेत्र में आग की घटनाओं को रोकना वन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। वन विभाग सभी इंतजामों के साथ फायर सीजन से निपटने को तैयार है। उत्तरकाशी वन प्रभाग, टिहरी डैम वन प्रभाग, सिविल सोयम, गंगोत्री नेशनल पार्क आदि विभागीय डिविजन मिलजुल कर फायर सीजन में काम करेंगे। 300 रेगुलर कर्मचारी आग बुझाने के लिए तैनात किए गए हैं। बलूनी ने बताया कि इस बार विभाग ने फॉरेस्ट फायर एप को विकसित किया है, जो आग की सूचना देने में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह एप तब तक अलर्ट जारी करता रहेगा जब तक कि टीम घटनास्थल तक नहीं पहुंच जाती। इसके अलावा फायर सीजन की पूर्व तैयारियों को लेकर आगामी 13 फरवरी को मॉक अभ्यास किया जाएगा। वार्ता में उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क हरीश नेगी, डीएफओ टिहरी डैम प्रभाग साक्षी रावत, सिविल सोयम डीएफओ गंगा बुडोला भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 फरवरी
Next: वियतनाम के दल ने किया टपकेश्वर में जलाभिषेक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.