Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने टेलीकॉम कंपनियों को छह माह के भीतर नो नेटवर्क जोन को सक्रिय नेटवर्क क्षेत्र में बदलने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में कहा कि बेहतर संचार व्यवस्था आपदा प्रबंधन, विकास और सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच के लिए बेहद जरूरी है।जिलाधिकारी ने सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों को नेटवर्क विहीन क्षेत्रों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिसे तय समय सीमा के भीतर दूर किया जाना चाहिए।बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर स्थापित करने, बंद या कमजोर नेटवर्क वाले टावरों को सक्रिय करने व तकनीकी बाधाओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों को भरोसा दिलाया कि नेटवर्क विस्तार से जुड़े कार्यों में जिला प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संचार व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच आसान होगी।
वहीं भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी तेजी आएगी। बैठक में एडीएम अनिल रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी जय पंवार, बीएसएनएल के धीरज चौधरी, जियो के रितेश पांडेय और वीआई के शुभम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश
Next: ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.