Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उत्तरायणी मेले के लिए अनटाइड फंड से दिए 9 लाख जारी
  • बागेश्वर

उत्तरायणी मेले के लिए अनटाइड फंड से दिए 9 लाख जारी

RNS INDIA NEWS 11/12/2021
rns featured image new

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में इस बार सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी। इसके लिए जिलाधिकारी अनटाइड फंड से नौ लाख रुपये जारी किए हैं। इस राशि से नगर के विभिन्न इलाकों में 18 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी ने उत्तरायणी मेला 2022 की सुरक्षा के लिए अनटाइड फंड से नौ लाख, 28 हजार, 415 रूपये की धनराशि उप जिलाधिकारी बागेश्वर को दिए हैं। डीएम ने बताया कि राजस्व परिषद के परिषदादेश के तहत आपदाओं से निपटने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने खाद्य एवं आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने, राहत व बचाव कार्य करने व मरम्मत कार्य कराये जाने संबंधी मदों के साथ ही जनहित के अन्य कार्यों में व्यय किये जाने हेतु अनटाइड फंड मद में आवंटित धनराशि दो करोड़ 69 लाख की धनराशि है। इसके सापेक्ष मेले की सुरक्षा के लिए राशि दी गई है। इस राशि 15 स्थानों में यथा मंच नुमाईशखेत में दो, नुमाईशखेत मैदान झूला पुल के पास, स्वराज भवन, प्रवेश द्वार नुमाईशखेत प्रथम गेट, प्रवेश द्वारा नुमाईशखेत द्वितीय गेट, बागनाथ मंदिर मुख्य गेट, सरयू बगड़, गोमती बगड़, सरयू पैदल पुल नया में एक-एक तथा भोटिया मार्केट में तीन एवं एसबीआई तिराहे, दुगबाजार प्रवेश द्वार, अस्पाताल तिराहा, पैदल झूला पुल तथा चौक बाजार में एक-एक कुल 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम ने उप जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिए हैं कि उक्त धनराशि का उपयोग उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति(प्रॅक्योरमेंट) नियमावली, 2017 में दिए गए निर्देशों के साथ खर्च करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरादेवी कन्याधन का लाभ न मिलने पर छात्राएं करेंगी अनशन
Next: एनएच पर पलटी ऑल्टो कार, चालक रेफर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.