Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने एस्मा लगाने का विरोध किया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने एस्मा लगाने का विरोध किया

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने पदोन्नति में शिथिलता की समय सीमा को एक साल तक बढ़ाने की मांग की है। संगठन ने हड़ताल पर रोक के लिए लगाए गए एस्मा कानून का भी विरोध किया है। संगठन के अध्यक्ष आरएस ऐरी और महामंत्री अशोक राज उनियाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए, कैबिनेट द्वारा कार्मिकों को प्रोन्नति में शिथिलता प्रदान किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि उक्त सुविधा आगामी 30 जून तक ही प्रदान की गई है, जबकि अब जल्द ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पदोन्नति प्रक्रिया रुक जाएगी। इस कारण सीमित कार्मिकों को ही शिथिलता का लाभ मिल पाएगा, इस कारण कार्मिकों को अधिकतम लाभ देने के लिए शिथिलता की समय सीमा को एक वर्ष तक बढ़ाई जानी चाहिए। संगठन ने कहा है कि दिसंबर माह के अंत तक भी सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं प्रदान किया है, जुलाई में देय होने के बावजूद अब तक शासनादेश न होने से कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा का भाव जाहिर होता है, इससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। संगठन ने हड़ताल पर रोक के लिए प्रदेश में एस्मा लागू किए जाने का भी विरोध किया है, कहा गया है कि कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांग उठा रहे हैं, एस्मा लगाने से उनके न्यायोचित अधिकारों का हनन होता है। इसलिए एस्मा का आदेश तत्काल वापस लिया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया राजभवन देहरादून से “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” को फ्लैग ऑफ
Next: किसान दिवस पर 20 प्रगतिशील महिला किसानों का सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.