Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने किया राजभवन देहरादून से “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” को फ्लैग ऑफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया राजभवन देहरादून से “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” को फ्लैग ऑफ

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन देहरादून से “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” को फ्लैग ऑफ किया। ‘ऑपरेशन बदली’ की स्मृति व राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस कार रैली का आयोजन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी द्वारा किया जा रहा है।  जेएसडब्ल्यू-एनडीए की यह कार रैली देहरादून से शुरू होकर विभिन्न शहरों से होते हुए दिल्ली ‘वॉर मेमोरियल’ ग्वालियर, मऊ, नासिक व पुणे पहुंचेगी। रैली में एनडीए के 15 अधिकारी और सेवानिवृत्त अधिकारी प्रतिभाग कर रहें हैं। ये अधिकारी विभिन्न शहरों के दौरे पर रहेंगे, मार्ग में शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों से भी बातचीत करेंगे जिससे छात्रों को करियर विकल्पों के बारे में जानने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलेगा, इसके अलावा ये छात्र ‘एनडीए में जीवन’ के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” का आयोजन किए जाने पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी को अपनी बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा की ये बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है। आज से 70 साल पहले जेएसडब्ल्यू को पुणे में एनडीए के रूप में स्थापित किया गया था साथ ही हम राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहें हैं। राज्यपाल ने कहा की वे स्वयं भी एनडीए के 50वें बैच में रहें और जीवन में जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं वो सभी एनडीए से ही प्राप्त हुईं हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 38 हजार कैडेट्स देश को दिए है साथ ही एक हजार से अधिक विदेशी कैडेट्स को भी ट्रेनिंग दी है। देश की सुरक्षा हेतु एनडीए प्रतिबद्ध रहा है। साथ ही कहा की मुझे बेहद गर्व है कि मुझे एनडीए से प्रशिक्षण प्राप्त करने का सौभाग्य दिया। इस अवसर पर एनडीए कमांडेंट, वाइस एडमिरल अजय कोचर, जीओसी सब एरिया मेजर जनरल आर प्रेम राज, जीओसी 14 रैपिड मेजर जनरल टी एम पटनायक सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भैसियाछाना विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत
Next: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने एस्मा लगाने का विरोध किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.