Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसान दिवस पर 20 प्रगतिशील महिला किसानों का सम्मान
  • देहरादून

किसान दिवस पर 20 प्रगतिशील महिला किसानों का सम्मान

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय किसान दिवस में 20 प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। शनिवार को कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को श्रद्धाजंलि दी गई। और उनके आदर्शों पर चलने का आह़वान किया गया। इस मौके पर जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हित और तरक्की के लिए सदैव संकल्पित है। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान की चिंता भी करती है और खेतों में खूनपसीना एक कर अन्न पैदा करने वाले किसानों की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में किसान सबसे ऊपर हैं। किसानों की सुविधा के लिए हर चौथे महीने दो हजार रुपये रुपये की सम्मान निधि देने की योजना भी पीएम मोदी ने ही शुरू की। जोशी कार्यक्रम स्थल में मौजूद किसानों से हाथ उठवाकर पूछा कि कितने लोगों को सम्मान निधि मिल रही है। अधिकांश लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पूर्व पीएम के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने भी विचार रखे। किसान गिरीश उनियाल और अमर बहादुर शाही ने कहा कि यदि मेहनत से काम किया जाए तो सफलता मिलनी तय है। इस मौके पर डीजी-कृषि एवं उद्यान रणवीर सिंह, अपर निदेशक डॉ. आरके सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, सुरेश राम, नरेंद्र शाही आदि भी मौजूद रहे।

किसानों ने भारी बहुमत से जिताया भाजपा प्रत्याशियों को
जोशी ने कहा कि पूर्व में किसान आंदोलन के दौरार दुष्प्रचार किया जा रहा था कि किसान भाजपा से नाराज हैं। उस दौरान यूपी में चुनाव को लेकर कुछ चिंता भी थी। लेकिन हर किसान बहुल सीट पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीते। किसान जानते है कि जब से मोदी जी ने देश की सत्ता संभाली है तब से ही उनके हितों की बात की जा रही हैं। वर्ना इससे पहले केवल शोषण ही होता था।

इनका हुआ सम्मान:
पूनम शर्मा, दर्शनी देवी, फेंतू देवी, सुआ देवी, अनिता राणा, अंजलि बिष्ट, रोशनी रावत, कलावती चौहान, मंजू थपलियाल, ममता कोठियाल, मीना, दिगंबरी देवी, बाला ठाकुर, कौश्लया देवी, चंद्रिका सती, सरिता रावत, पुष्पा, बबली कोठारी, संगीता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने एस्मा लगाने का विरोध किया
Next: पीएसी जवान ने चयन आयोग की फर्जी मेल आईडी बनाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.