Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तरांचल ओलंपिक संघ ने टीमों के चयन को लेकर की गाइड लाइन जारी
  • नैनीताल

उत्तरांचल ओलंपिक संघ ने टीमों के चयन को लेकर की गाइड लाइन जारी

RNS INDIA NEWS 30/12/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की टीम में प्रदेश के खिलाड़ियों को ही पहला मौका मिलेगा। वहीं नौकरी कर रहे खिलाड़ियों के लिए उद्घाटन की तिथि से 6 महीने पहले से उत्तराखंड में होना अनिवार्य है। उत्तरांचल ओलंपिक संघ ने टीमों के चयन को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। साथ ही इस संबंध में सभी खेल संघों को पत्र भेजकर 2 जनवरी तक ट्रायल रिपोर्ट और वीडियो ओलंपिक संघ के पास जमा करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन होना है। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 3 जनवरी तक टीमों की एंट्री करने के साथ ही 7 जनवरी तक खिलाड़ी, टीम सपोर्ट स्टाफ की एंट्री करने की तिथि तय की है। वहीं राज्य ओलंपिक संघों के लिए 13 जनवरी तक सभी डाटा पोर्टल में अपलोड करने के लिए कहा गया है। अब उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शामिल खेलों की प्रदेश एसोसिएशनों को पत्र भेजकर टीमों के साफ और निष्पक्ष ट्रायल कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ओलंपिक संघ ने 2 जनवरी तक सभी खेल संघों से रिपोर्ट मांगी है। यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड की टीम के लिए होने वाले ट्रायल में राज्य के स्थायी खिलाड़ी को ही मौका मिलेगा। वहीं, यदि कोई खिलाड़ी यहां रहकर नौकरी कर रहा है, तो उसका राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह यानि 28 जनवरी से 6 महीने से उत्तराखंड में रहकर नौकरी करना अनिवार्य है।

ट्रायल के वीडियो बनाने के निर्देश
उत्तरांचल ओलंपिक संघ ने सभी खेल संघों को ट्रायल में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के लिए भी कहा है। ट्रायल रिपोर्ट, ट्रायल के वीडियो और फोटो 2 जनवरी तक ओलंपिक संघ के पास जमा करना अनिवार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष को लेकर जागेश्वर में विशेष व्यवस्था
Next: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.