Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में बड़े घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • देहरादून

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में बड़े घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 05/08/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मोदी सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में बड़े संशोधन की तैयारी कर रही है।  जिसको लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।  इस बीच उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बड़ा बयान दिया है।  शादाब शम्स ने वक्फ बोर्ड में बड़े घोटाले के आरोप लगाए हैं।  साथ ही उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग भी की है।

देश में वक्फ बोर्ड को लेकर राजनीति तेज है।  मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से लेकर तमाम मुस्लिम धर्म गुरु समेत राजनीतिक दलों के लोग इस पर अपनी राय रख रहे हैं।  देश में वक्फ बोर्ड को लेकर शुरू हुए इस विवाद के बीच उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी बड़ा बयान जारी कर इस पर नई बहस शुरू कर दी है।  शादाब शम्स ने कहा वक्फ बोर्ड को मिली असीमित शक्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है।  यदि सही से जांच हुई तो यह देश का सबसे बड़ा घोटाला निकलकर सामने आएगा।  शादाब शम्स ने कहा वह मांग करते हैं कि वक्फ बोर्ड की सीबीआई जांच कराई जाये, ताकि हजारों करोड़ की जमीनों पर हुए घोटाले का पर्दाफाश हो सके।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पास करीब 80 हजार करोड़ की संपत्ति है।  जिसमें करीब 60% वक्फ की संपत्तियों पर विवाद चल रहा है।  उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स कहते हैं कभी भी वक्फ बोर्ड की हजारों करोड़ की संपत्ति का सही उपयोग नहीं हुआ है, ना तो इस पर कभी स्कूल बनाए गए ना ही गरीबों के लिए अस्पताल बनाये गये।  इन संपत्तियों का केवल बड़े लोगों ने कब्जा कर दुरुपयोग किया है।
वनभूलपुरा अतिक्रमण, रेलवे भूमि विवाद: हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण मामले में रेलवे इसे अपनी जमीन बताता रहा है।  यहां से अवैध अतिक्रमण हटाने की कोशिश भी हुई है।  अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने भी यहां की कई संपत्तियों पर अपना दावा किया है।  खास बात यह है कि इसके लिए वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई है।  इस तरह वनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण का यह मामला और भी ज्यादा उलझ गया है।  वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने इसकी पुष्टि की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआई के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर मंथन करना है : सीएम
Next: बुजुर्ग ने सरयू नदी में लगाई छलांग, मौत

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.