Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Vidhan Sabha Election । पौड़ी सीट पर 20 से अधिक दावेदार, हुआ एक अनार सौ बीमार वाला हाल
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Uttarakhand Vidhan Sabha Election । पौड़ी सीट पर 20 से अधिक दावेदार, हुआ एक अनार सौ बीमार वाला हाल

30/03/2022
Uttarakhand Vidhan Sabha Election । पौड़ी सीट पर 20 से अधिक दावेदार, हुआ एक अनार सौ बीमार वाला हाल

पौड़ी (हि.स.) : जिला मुख्यालय की विधानसभा सीट पौड़ी इस बार भी आरक्षित रहेगी। आरक्षित होने का इस सीट का यह आखिरी मौका है। लिहाजा इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के 20 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी अपनी दावेदारी की है। इस सूची में लंबी फेहरिस्त कांग्रेस की है। कांग्रेस के 14 तो भाजपा के आठ नेताओं ने अपनी दावेदारी मजबूती के साथ रखी है।

दरअसल, कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली पौड़ी विधानसभा सीट पर वर्ष 2017 में भाजपा ने जीत का श्रीगणेश किया। इसके पहले 2002 से लेकर 2012 तक इस सीट पर भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई। यहां तक कि भाजपा एक बार यहां से निर्दलीय उम्मीदवार से भी हार गई। वो भी मात्र 11 वोटों से।

आरक्षित विधानसभा सीट पौड़ी में कांग्रेस व भाजपा में कई दावेदार है। खास बात यह है कि पौड़ी के मौजूदा विधायक मुकेश कोली के खिलाफ भी इस बार पांच से अधिक दावेदार हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार मौजूदा विधायक को ही टिकट मिलता है या भाजपा किसी अन्य दावेदार को मैदान में उतारती है।

उधर, कांग्रेस से 15 दावेदारों ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। भाजपा से मौजूदा विधायक मुकेश कोली के साथ ही प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, गणेश चंद्रा, सविता सिंह, राकेश गौरशाली ने अपनी दावेदारी ठोकी है।

दूसरी ओर, कांग्रेस से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवलकिशोर, तामेश्वर आर्य, डा.ऋतु सिंह, वीरप्रताप सिंह, जगदीश चंद्रा, सुंदरलाल मुयाल, विनोद दनोशी, हर्षलाल, केशवानंद आर्य, गौरव सागर, अरूणा कुमार ने अपनी दावेदारी की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pauri Garhwal । पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए प्रचार-प्रसार में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जुटे हरक सिंह रावत
Next: Srinagar Garhwal । MS व MD के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान को मिली चार विषयों की एलओपी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.