Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड समेत छह राज्‍यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड समेत छह राज्‍यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 18/03/2024
rns featured image new

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए यह कदम उठाया है। समाचार एजेंसी आरएनएस के अनुसार उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के भी सामान्य प्रशासनिक विभाग के सेक्रेटरी को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य की सरकारों से कहा है कि चुनाव से संबंधित उन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया जाए जो कि तीन साल या फिर उससे ज्यादा का समय अपने होम डिस्ट्रिक्ट में बिता चुके हैं। वहीं कुछ म्युनिसिपल कमिश्नर और डिप्टी म्युनिशिपल कमिश्नर के ट्रांसफर को लेकर महाराष्ट्र की सरकार ने आपत्ति जताई है।
चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया गया है कि म्युनिसिपल कमिश्नर और डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर का दूसरे कॉर्पोरेशन में ट्रांसफर कर दिया जाए। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष करने के लिए चुनाव आयोग ने ये फैसले लिए हैं। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई थी। इसमें दोनों चुनाव आयुक्त भी मौजूद थे। ये अधिकारी राज्यों में दो-दो चार्ज संभाल रहे थे।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने का भी आदेश जारी किया है। 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी यहां के डीजीपी को हटाया गया था। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल से आज ही शाम 5 बजे तक तीन नाम मांगे हैं जिनमें से किसी एक को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि चुनाव की घोषणा करते वक्त ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि चुनाव के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उसके मुताबिक जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्मिकों को दिए दिशा निर्देश
Next: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटरों की कराई शिनाख्त परेड

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.