Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची जीएसडीपी ग्रोथ : सुंदरम
  • देहरादून

उत्तराखंड में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची जीएसडीपी ग्रोथ : सुंदरम

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 20 महीने में 1.3 गुना बढ़ गई है। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि जीएसडीपी दो लाख 74 हजार करोड़ से बढ़ कर तीन लाख 46 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग समेत अन्य सेक्टरों में रोजगार बढ़ा है। सचिव सुंदरम ने कहा कि सरकार ने 2022 में पांच वर्षों में जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए मैकेंजी कंपनी के साथ करार किया गया। मैकेंजी के स्तर से तैयार पॉलिसी के कारण जीएसडीपी में 20 महीने में ही 1.3 गुना की वृद्धि हुई है। आज राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2.05 लाख से बढ़ कर 2.60 लाख हो गई है। इसमें 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर दो सालों में प्रति व्यक्ति आय 1.50 लाख से बढ़ कर 1.84 लाख बढ़ी है। 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उत्तराखंड में पर्यटन सेक्टर में सबसे अधिक रोजगार बढ़ा है। रोजगार 2.9 प्रतिशत से बढ़ कर 5.57 प्रतिशत पहुंच गया है। नई पर्यटन पॉलिसी के कारण राज्य में होटल, होम स्टे की संख्या बढ़ी है। इसी के साथ मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार 9.86 प्रतिशत से बढ़ कर 13.02 प्रतिशत पहुंच गया है। सरकारी नौकरियों तक में रोजगार 5.22 प्रतिशत से बढ़ कर 6.08 प्रतिशत पहुंचा है। घरों में काम करने वालों का रोजगार 0.33 प्रतिशत से 0.57 प्रतिशत हो गया है। गांव, शहर हर स्थान पर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनोज पंत मौजूद रहे।

महिला रोजगार बढ़ा
सचिव सुंदरम ने बताया कि राज्य में वर्क पॉपुलेशन रेशियो में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 15 से 29 आयु वर्ग में महिला रोजगार 26.1 प्रतिशत से बढ़कर 32.4 प्रतिशत और 15 से अधिक आयु वर्ग में 37 प्रतिशत से बढ़कर 43.7 प्रतिशत हो गया है। राज्य में लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की वजह से भी महिलाओं के रोजगार, स्वरोजगार के मौके बढ़े हैं।

राज्य में घटी बेरोजगारी
सुंदरम ने बताया कि वर्ष 2022-23 में राज्य की बेरोजगारी दर 14.2 प्रतिशत थी। जो 2023-24 में घटकर 9.8 प्रतिशत रह गई है। एक साल में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व शांति के लिए जैन समाज ने निकाला मार्च
Next: ठेका कर्मचारियों को लेकर सचिव पेयजल की बैठक में भी नहीं निकला हल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.