Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुफ्त का पानी पीने वालों को लगेगा झटका, एक्शन में धामी सरकार  
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुफ्त का पानी पीने वालों को लगेगा झटका, एक्शन में धामी सरकार  

RNS INDIA NEWS 06/05/2023
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड में फ्री का पानी पीने के लिए अब लोगों को पैसे चुकाने होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार मुफ्त का पानी पीने वालों पर सख्ती करने जा रही है। ऐसे लोगों पर धामी सरकार का एक्शन को जोरदार प्लान भी बनाया गया है।   उत्तराखंड में बिना किसी मंजूरी और बिना कोई शुल्क दिए निजी बोरिंग कर ट्यूबवेल से पानी का इस्तेमाल करने वालों को झटका लगने जा रहा है। अब उनसे भी वसूली की तैयारी है। इसके लिए शासन ने जल संस्थान को निजी बोरिंग कर भूजल का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी पानी की दरें तय करने के निर्देश दिए हैं।  उत्तराखंड में भूजल के दोहन को लेकर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है। घरों से लेकर होटल, स्कूल, कालेज अस्पताल, रिजॉर्ट, उद्योगों, स्टेडियम में बिना किसी मंजूरी के ही निजी बोरिंग कर ट्यूबवेल लगा दिए जाते हैं। इन निजी ट्यूबवेलों से कितने पानी का इस्तेमाल हो रहा है। जिन क्षेत्रों में ये ट्यूवबेल लगे हैं, वहां भूजल की क्या स्थिति है। इसे लेकर कोई निगरानी सिस्टम नहीं है। अब भूजल के इस दोहन को नियंत्रित करने और इससे राजस्व वसूलने की तैयारी है। सचिव पेयजल नितेश झा ने जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि विभाग बिना मंजूरी के बने निजी ट्यूबवेल से भी शुल्क वसूले। इसके लिए पानी की  दरों को तय किया जाए। किस संस्थान में पानी की कितनी खपत है और कितने ट्यूवबेल का इस्तेमाल कर पानी उपयोग में लाया जा रहा है, उसके अनुसार पानी की दरें तय की जाएंगी।
जल संस्थान को भूजल के हो रहे दोहन को लेकर एक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। भूजल के दोहन पर इस्तेमाल किए जाने वाले पानी का शुल्क वसूला जाएगा। जल संस्थान को इन निजी बोरिंग के लिए पानी का शुल्क तय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-नितेश झा, सचिव पेयजल।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पहलवानों के समर्थन में आप ने दिया धरना
Next: एसबीआई मैनेजर पर बैंक गार्ड ने तेल छिड़ककर लगाई आग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.