Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में लोन देने में सरकारी बैंकों को प्राइवेट बैंकों ने पछ़ाड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोन देने में सरकारी बैंकों को प्राइवेट बैंकों ने पछ़ाड़ा

RNS INDIA NEWS 03/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य में जरूरतमंद लोगों को लोन देने में प्राइवेट बैंकों ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों को पछ़ाड दिया। जुलाई से सितंबर की तिमाही में प्राइवेट बैंकों का तिमाही ऋण और जमा अनुपात (सीडी रेश्यो) 84.57 प्रतिशत रहा जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों का महज 42.33 प्रतिशत। मंगलवार को राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की उपसमिति की समीक्षा बैठक में यह आंकड़े सामने आने पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सरकारी बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और स्वरोजगारपरक गतिविधियों के लिए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को ऋण मुहैया कराने के निर्देश दिए। सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जावलकर ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लाभार्थियों को चिन्हित करें। साथ ही चिह्नित किए गए लाभार्थियों को लाभ देने के लिए लक्ष्य भी तय किए जाएं। और जो लक्ष्य तय किए जाएं उनका पालन सख्ती से किया जाए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जुलाई से सितंबर 2024 तक राज्य का समग्र ऋण जमा अनुपात (सीडी रेश्यो) 53.26 प्रतिशत रहा। जबकि इससे पहली तिमाही में यह 54 प्रतिशत था। इसके साथ ही प्राइवेट बैंकों का इस तिमाही में यह अनुपात 84.57 प्रतिशत है। जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों का 42.33 प्रतिशत ही हो पाया।
बैठक में सीडी रेश्यो बढ़ाने के सुझाव भी आए। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग राष्ट्रव्यापी एएचडीएफ केसीसी 31 मार्च 2025 तक अभियान चला रहा है। इसमें उत्तराखंड राज्य को 5000 केसीसी खाता खोलने का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान में अधिकतम ऋण दिया जा सकता है। इसी प्रकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट- 2023 में चिन्हित निवेशक,उद्योगपतियों के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और परियोजनाओं को भी बैंक ऋण देने पर सीडी रेश्यो बढ़ाया जा सकता है।
बैठक में एजीएम-आरबीआई धीरज कुमार अरोड़ा, एजीएम-एसएलबीसी राजीव पंत, एजीएम-नाबार्ड शोभना सिंह, जेडी-पर्यटन एसएस सामंत आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैमरा ट्रैप से महिलाओं की निजता हनन पर आयेाग ने बैठाई जांच
Next: सीवर का पानी खुले में छोड़ने पर रेस्टोरेंट और पब सील

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.