Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में जगहों के बाद बदले गए स्कूलों के नाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में जगहों के बाद बदले गए स्कूलों के नाम

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बीते दिनों राज्य की कई जगहों के नाम बदल दिए गए थे। इस पर विपक्ष काफी हमलावर भी हुआ था। अब धामी सरकार ने स्कूलों के नाम बदलने का फैसला लिया है। सरकार ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि यह निर्णय शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। नाम में ये बदलाव देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौडी गढ़वाल जैसी जगहों के स्कूलों में हुए हैं।

स्कूल बदलने की वजह
धामी सरकार द्वारा नाम बदलने का निर्णय राजकीय इंटर कॉलेज के लिए लिया है। जिन जगहों के स्कूलों के नाम बदले गए हैं, उनके नाम टिहरी गढ़वाल, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल है। इन सभी कॉलेजों के नाम में अब तक किसी शहीद का नाम शामिल नहीं था। धामी सरकार ने शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से इन कॉलेजों के नाम में बदलाव किए हैं।

स्कूलों के बदले गए नाम
1- राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम बदलकर शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल किया गया है।
2- राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौडा चम्पावत का नाम बदलकर शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा, चम्पावत, कर दिया गया है।
3- राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता), देहरादून का नाम बदलकर स्व० पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल, (चकराता) देहरादून कर दिया गया है।
4- राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० शम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर, (बीरोखाल) पौडी गढवाल कर दिया गया है।

सामने आई परंपरा की बात
आपको बता दें कि राज्य में स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का प्रावधान है। इसलिए धामी सरकार ने इसे ध्यान रखते हुए ये बदलाव किए हैं। हालांकि इसे अलग एंगल दिया जा रहा है। इन स्कूलों के नाम में केवल राजकीय इंटर कॉलेज और जगह का नाम शामिल था। अब इसमें किसी शहीद का नाम भी जोड़ दिया गया है। इस तरह कुल 4 राजकीय स्कूलों के नाम में ऐसे बदलाव सामने आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई के खिलाफ अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
Next: श्रद्धालुओं से गुलजार रहा जागेश्वर धाम, बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानियां

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.