Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस हाईकमान सख्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस हाईकमान सख्त

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
congress-flag

देहरादून। कांग्रेस में बड़े नेताओं की बयानबाजी पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस हाईकमान सख्त हो गया है। प्रदेश संगठन की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया जल्द उत्तराखंड आ सकते हैं। गत विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में बयानबाजी का दौर जारी है। हाल के समय में संगठन में पदाधिकारियों को घोषणा को लेकर फिर कलह तेज हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के प्रभारी पर दिए गए बयान खासी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इसके जवाब में प्रदेश अध्यक्ष के भी पलटवार सामने आए हैं। साथ ही विधायक तिलकराज बेहड़ और मदन बिष्ट के बयानों ने भी संगठन को असहज किया है। बड़े नेताओं की बयानबाजी से कांग्रेस का निचला कैडर खासकर मायूस है। हालांकि अब तक राष्ट्रीय नेतृत्व इस विषय पर तटस्थ ही बना रहा । लेकिन अब प्रदेश संगठन की ओर से नेताओं की बयानबाजी के रिकॉर्ड सौंपे जाने और हाल में प्रीतम सिंह की दिल्ली दौरे में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद नेतृत्व ने पीएम पूनिया को उत्तराखंड का संकट दूर करने की जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के अनुसार पूनिया सभी पक्षों के साथ चर्चा कर इस मामले में सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास कर सकते हैं।
मैं बीते एक साल से बेवजह की बयानबाजी की अनदेखी करता रहा, लेकिन इससे भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो रहा है। इसलिए पूरा प्रकरण हाईकमान की जानकारी में लाया गया है। हाईकमान ने इस मामले में जल्द वरिष्ठ नेता पीएम पूनिया को उत्तराखंड भेजने का आश्वासन दिया है। – करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट में गर्भस्थ शिशु की मौत, चार पर केस
Next: हथियारों के बल पर स्कूल संचालक के घर में दिनदहाड़े लूट

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.