Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की, इनको मिली जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की, इनको मिली जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है, हालांकि हरिद्वार और रानीखेत जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को फिर से मौका दिया गया है। वहीं, पछवादून जिले की कमान मीता सिंह को सौंपी गई है, जबकि परवादून जिलाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र तड़ियाल को जिम्मेदारी दी गई है।
नैनीताल जिले में एक बार फिर प्रताप सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंपावत में गोविंद सामंत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, और कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल को यह पद मिला है।
उत्तरकाशी से निवर्तमान जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान को जिला अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है। पिथौरागढ़ जिले में गिरीश जोशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा में महेश नयाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। बागेश्वर जिले की कमान बसंती देव को सौंपी गई है।
टिहरी जिले से उदय रावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, पौड़ी जिले में कमल किशोर रावत को यह जिम्मेदारी दी गई है, और रुद्रप्रयाग जिले में भारत भूषण भट्ट को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
चमोली जिले में गजपाल बर्थवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, रुद्रपुर में कमल जिंदल को यह पद मिला है, जबकि रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर संगठन ने मुहर लगा दी है। काशीपुर जिले में मनोज पाल को जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए चलाया सैंपलिंग अभियान
Next: अल्मोड़ा: होली के दौरान रहेगी चौकस सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को अलर्ट रहने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.