Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए चलाया सैंपलिंग अभियान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए चलाया सैंपलिंग अभियान

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा और आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड के निर्देश पर सैंपलिंग और निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में सोमवार सुबह अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर चैक पोस्ट पर उपायुक्त (फ़ूड सेफ्टी) कुमायूं मंडल आर.एस. कठैत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने हल्द्वानी और रामनगर से अल्मोड़ा के लिए भेजी गई थोक खाद्य सामग्री जैसे मावा, दूध, पनीर और नमकीन आदि की जांच की। एक वाहन में एक कुंतल मावा पाया गया, जिसका नमूना लैब में गुणवत्ता जांच के लिए लिया गया। वहीं, एक अन्य वाहन से अल्मोड़ा के एक मिल्क डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा लाए जा रहे पनीर का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा, नमकीन और चिप्स की सप्लाई वाले वाहन से भी नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने एक फास्ट फूड प्रतिष्ठान में स्वच्छता के मानकों का पालन न किए जाने की शिकायत पर जांच की और प्रतिष्ठान को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 14 नमूने एकत्र कर उन्हें राजकीय लैब में भेज दिया है, जहां खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत उनकी जांच की जाएगी। निरीक्षण एवं सैम्पलिंग कार्रवाई में उपायुक्त फ़ूड सेफ्टी कुमाऊ मंडल राजेन्द्र सिंह कठैत के साथ जिला अभिहीत अधिकारी फ़ूड सेफ्टी पी सी जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर एवं ईश्वर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। जिला अभिहीत अधिकारी पी सी जोशी ने बताया कि पूर्व में जांच के दौरान परम ब्रांड के दूध का एक नमूना भी लिया गया था, जो लैब रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर संबंधित विक्रेता, निर्माता और आपूर्तिकर्ता के खिलाफ अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभियोजन दायर करने की अनुमति दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय टीम की जीत के जश्न के दौरान बवाल, मस्जिद के सामने दो गुट भिड़े, आगजनी और पथराव; 4 घायल
Next: उत्तराखंड में भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की, इनको मिली जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.