Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेशभर में 21 अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव, रानीपोखरी से होगी शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेशभर में 21 अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव, रानीपोखरी से होगी शुरुआत

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत

 

देहरादून। प्रदेशभर के शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में सोमवार 21 अप्रैल को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए भव्य प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से इस राज्यव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और बच्चों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत करेंगे।

प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में 95 अधिकारियों और शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आयोजन के तहत कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों का विद्यालयों में विशेष रूप से अभिनंदन किया जाएगा। जिन विद्यालयों में बालवाटिका संचालित है, वहां तीन वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को बालवाटिका-1 में प्रवेश दिलाने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में आयोजित इस प्रवेशोत्सव में अभिभावकों के साथ ही ग्राम शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति, अध्यापक-अभिभावक समिति, जनप्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत पीटीए बैठक का आयोजन कर अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

छात्र-अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में “मिशन कोशिश” के अंतर्गत पिछली कक्षा में कम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पिछली कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, कक्षाध्यापकों, विषय शिक्षकों और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता दिखाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रवेशोत्सव के दिन राइंका हिवालीधार और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनका शुभारंभ शिक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश की इंटर मेरिट लिस्ट में चमके जुड़वा भाई, ऋषभ को 5वीं और तुषार को 15वीं रैंक
Next: थाना लमगड़ा में सीएलजी सदस्यों की गोष्ठी में दी गई अहम जानकारियां

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.