Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

RNS INDIA NEWS 10/01/2025
weather

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसके साथ पश्चिमी और पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते 11 और 12 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 11 और 12 दिसंबर को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 11 जनवरी को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दोनों ही दिन यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने सूबे के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। सूबे के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिलों के विभिन्न हिस्सों में भी हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रयागराज के लिए रोडवेज की दो बस सेवाएं शुरू
Next: उपपा ने किया खड़िया खनन पर उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.