Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सनसनी: उत्तराखंड में यहाँ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला 23 स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनसनी: उत्तराखंड में यहाँ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला 23 स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
Breaking badi khabar.jpg

रुड़की। उत्तराखंड में एक बहुत बड़ा मामला प्रकाश में आया है जहां एक पत्र में पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है। रुडकी रेलवे अधीक्षक के नाम मिले पत्र में रुड़की रेलवे स्टेशन समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पत्र की जांच पड़ताल करने में जुटी है। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की देर रात रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम एक पत्र मिला जिसमें 23 स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद से पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो जांच में जुट गई है। बताया गया है कि धमकी भरा पत्र रेलवे स्टेशन रुड़की अधीक्षक के नाम कार्यालय में पोस्ट किया गया है।

आपको बता दें धमकी भरा पत्र यह कोई पहली बार नहीं मिला है। पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो पहले मिले पत्र और इस पत्र की हैंडराइटिंग की जांच करने में जुटी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उक्त पत्र के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है। आपको बता दें कि अप्रैल 2019 में भी एक धमकी भरा पत्र मिला था। जीआरपी कार्यवाहक थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला है। मामले में गंभीरता के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद से जीआरपी और पुलिस तथा इंटेलिजेंस ब्यूरो की नींद उड़ गई है। सभी टीमें तेजी के साथ जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मासी सोमनाथ मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ
Next: कला स्पंदन में युवा कलाकारों ने दी ऊर्जावान प्रस्तुतियां

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.