Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में शूट होगी देहाती डिस्को पार्ट-2
  • देहरादून

उत्तराखंड में शूट होगी देहाती डिस्को पार्ट-2

RNS INDIA NEWS 22/05/2022
rns featured image new

27 मई को देशभर रिलीज हो रही गणेश आचार्य की देहाती डिस्को

आचार्य बोले उत्तराखंड से है बेहद लगाव
यहां करेंगे आगे की फिल्मों का शूट

देहरादून। बॉलीवुड मूवी देहाती डिस्को पार्ट-2 का शूट उत्तराखंड में ही होगा। 27 मई को देशभर में तीन भाषाओं में रिलीज हो रही देहाती डिस्को फ़िल्म के प्रोमोशन अवसर पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने ये बात कही। रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश आचार्य ने उत्तराखंड की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में उनके साथ ही रवि किशन, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, मास्टर सक्षम, साहिल एम खान दिखाई देंगे। वहीं इस 12 करोड़ लागत की फ़िल्म के मुख्य प्रोड्यूसर उत्तराखंड के वसीम कुरेशी हैं। यही नहीं फ़िल्म का हिट हो रहा गटागट गाना गाने वाले सिंगर भानु पंडित भी रुड़की के ही रहने वाले हैं। फ़िल्म में वॉइस ओवर जहाँ अक्षय कुमार का है तो वहीं रणवीर कपूर से लेकर कपिल शर्मा तक इस फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

रविवार को देहरादून पहुंच खुद गणेश आचार्य ने ये जानकारी दी। यहां आयोजित पत्रकार-वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए ये फ़िल्म कई लिहाज़ में बेहद मायने रखती है। देहरादून के रहने वाले और यहीं से एक्टिंग स्कूल की शुरुआत करने वाले वसीम कुरैशी का ये बड़ा प्रोजेक्ट है। पेनारोमा स्टूडियो की ओर से देहाती डिस्को फ़िल्म रिलीज की जा रही है। फ़िल्म के डायरेक्टर मनोज शर्मा है। बताया कि फ़िल्म हिंदी, तेलगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। इसका म्यूजिक टी-सीरीज की ओर से रिलीज हो चुका है। जो कि ड्रम शिवमणि ने बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आकर बेहद अच्छा लगता है। उत्तराखंड उनको अपनी ओर खींचता है। सक्षम ने बताया कि इस फ़िल्म से उसने जमीन से जुड़े रहना सीखा और आगे वह डांस के साथ एक्टिंग भी करना चाहेगा। कुरेशी प्रोडक्शन के अयूब कुरेशी ने बताया कि इस साल दीवाली पर पुलकित सम्राट और ईशा बेल कैफ की सु-स्वागतम खुशामदीद फ़िल्म आ रही है। इसकी अगली दिवाली पर महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित वो साथ फ़िल्म रिलीज हो रही है। वार्ता में डायरेक्टर मनोज शर्मा और कुरेशी प्रोडक्शन के सीईओ डॉ करण रमानी और डॉ अनिल उपाध्याय उपस्थित थे।

ये है कहानी
फ़िल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो डांस को पसंद नहीं करता। महंत परिवार का एक बच्चा डांस करना चाहता है तो पिता उस पर कई तरह के दबाव बना डांस नहीं करने की सलाह देता है औऱ आखिरकार बच्चा घर छोड़ कर चला जाता गया। वही बच्चा बड़ा हॉकर अपने बच्चे को डांसर बनाता है।

ये कर रहे प्रमोशन
बॉलीवुड के अधिकतर सेलिब्रिटी इस फ़िल्म का प्रोमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने जहां फ़िल्म के शुरू में अपनी वॉइस दी है। वहीं रणवीर सिंह, रणवीर कपूर, नुसरत बरूचा, शिल्पा शेट्टी, कपिल शर्मा, पुलकित सम्राट, वरुण धवन, गोविंदा, शक्ति मोहन, टेरेंस सहित अन्य बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस देहाती डिस्को सांग पर डांस करते हुए इस फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने पाञ्चजन्य मीडिया कॉन्क्लेव” में प्रतिभाग किया
Next: सात किलो गांजे के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.