Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में नियमों को ताक पर रखकर हो रहे तबादले
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में नियमों को ताक पर रखकर हो रहे तबादले

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में जिस तरह सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर शिक्षकों के तबादले किए गए हैं इससे तो यही लगता है यहाँ सभी अधिकारी और मंत्री के चहेतों ने मनमाफिक तबादले कराए। जी हाँ यह बात हम नहीं प्रदेश की जनता बोल रही है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में धामी सरकार के कुछ मंत्री और अधिकारी मिलकर अपने चहेतों के तबादले कर रहे हैं। जिन शिक्षकों के तबादले होने हैं वह आज भी वहीं पर तैनात है जहाँ पर पहले थे। उत्तराखंड में हो रहे शिक्षकों की बंपर तबादलों में जो मानकों को तार-तार किया गया है वह कभी नहीं हुआ है। तबादला जिन मांगों के आधार पर होना चाहिए वह अधिकारी और कुछ मंत्रियों की सांठगांठ के चलते नहीं हो पाए। आपको बता दें कि फर्जी मेडिकल के आधार पर भी भारी मात्रा में तबादले हुए हैं। जो शिक्षक हकीकत में परेशान है वह आज भी वहीं का वहीं है जबकि उसके द्वारा कहीं कहीं बाहर तबादले को लेकर अपनी परेशानियां अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक रखी गई लेकिन फिर भी उनके तबादले नहीं हो पाए। इन फर्जी मेडिकलों की यदि कोई समिति बनाकर जांच करा ली जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। इन फर्जी मेडिकल के आधार पर ही अपने चहेतों को अधिकारियों और कुछ मंत्रियों ने तबादले आसानी से कर दिए हैं। आज भी जो शिक्षक सुगम में है वह सुगम में ही है और जो दुर्गम में है वह दुर्गम में ही है। जबकि नियम यह कहते हैं कि सुगम वाला दुर्गम में जाएगा और दुर्गम वाला सुगम में आएगा लेकिन ऐसा कुछ भी उत्तराखंड में होता नहीं दिखाई दिया। इतना ही नहीं कुछ मंत्रियों ने तो शिक्षकों को विभागीय कार्यालय में अटैच कर रखा है। विभागों में शिक्षकों के सम्बद्ध रहने से यह लोग मिलीभगत कर अपने तबादले को आसानी से करा पाने में कामयाब रहते हैं और जो शिक्षक हकीकत में तबादले का हकदार है उसे तबादले के लिए मंत्रियों के चक्कर और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। असली बीमार शिक्षक को तबादला कराने के लिए और अधिक बीमार होना पड़ रहा है जबकि सांठगांठ करने वाले शिक्षक आसानी से तबादला करा पाने में कामयाब हो रहे हैं। शिक्षकों का यह तबादला उत्तराखंड में पूरा चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि क्या इस और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ध्यान जाता है और अगर जाता है तो वह इस और क्या कदम उठा पाते हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएगी सैन्य हेलिकॉप्टर, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने लिया फैसला
Next: ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत, 22 घायल

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.