Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सुकून से रहो : अब उत्तराखंड में नहीं होगा पावर कट
  • उत्तराखंड

सुकून से रहो : अब उत्तराखंड में नहीं होगा पावर कट

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य के पॉवर प्रोजेक्ट और केंद्र से मिलने वाली बिजली मांग के करीब पहुंच गई है। मंगलवार के लिए राज्य की बिजली की मांग 46.13 एमयू रही। यूजेवीएनएल और केंद्र से कुल 43.01 एमयू बिजली उपलब्ध हो पाई। बाजार से सिर्फ 3.12 एमयू ही बिजली खरीदनी पड़ी। वो भी 12 रुपये प्रति यूनिट की बजाय साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से आसानी से उपलब्ध हुई।
बिजली का उत्पादन बढ़ने और बाजार में बिजली के दाम कम होने से ऊर्जा निगम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली। अभी तक बिजली की मांग और उपलब्धता में 17 मिलियन यूनिट से भी अधिक का अंतर आ रहा था। अब ये अंतर तीन से चार एमयू के बीच जाकर सिमट गया है। जल विद्युत निगम के पॉवर प्लांट से भी अब 21.48 एमयू बिजली मिलनी शुरू हो गई है। जो पहले 14 एमयू तक ही सीमित थी। केंद्र से भी अब 21.53 एमयू बिजली मिल रही है। जो पहले 15 एमयू तक ही मिल रही थी। इन दोनों माध्यमों से बिजली की उपलब्धता बढ़ने से यूपीसीएल का मैनेजमेंट सुधर गया है। अब उसे बाजार की महंगी बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। पहले जहां हर दिन के लिए यूपीसीएल को बाजार से 15 करोड़ की बिजली अतिरिक्त रूप से खरीदनी पड़ रही थी।
अब सिर्फ दो से तीन करोड़ की ही बिजली अतिरिक्त रूप से बाजार से खरीदनी पड़ रही है। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने बताया कि यूपीसीएल हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरी कोशिश यही है कि आम जनता को पर्याप्त रूप से बिजली उपलब्ध होती रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Next: सरकारी सिस्टम के लोग भी परेशान होने लगे अब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.