Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखण्ड में एक ही दिन में कोरोना के 500 केस
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखण्ड में एक ही दिन में कोरोना के 500 केस

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
Corona

देहरादून। राज्य में तकरीबन सवा तीन महीने बाद कोरोना के एक ही दिन में पांच सौ मरीज सामने आए हैं। 23 दिसम्बर को राज्य में 564 मरीज मिले थे और तब से लेकर आज तक यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। खासकर राजधानी देहरादून में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज मिलने से सरकार की मुश्किल बढ़ गई है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पांच सौ नए मरीज मिले। देहरादून में 236, हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 11, यूएस नगर में 22, उत्तरकाशी में एक, चम्पावत में एक, चमोली में एक, बागेश्वर में चार जबकि अल्मोड़ा जिले में पांच नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 100911 हो गया है। इसमें से 95455 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं जबकि 2236 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को 17 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई। 19 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 15 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक जबकि कैलाश अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई।
इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1719 पहुंच गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.66 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत रह गई है। मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही राज्य में मरीजों की रिकवरी की दर दो प्रतिशत गिर गई है। देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढक़र छह हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की वीसी के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
Next: मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.