Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कोरोना के 41 नए मामले, एक की मौत
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 41 नए मामले, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 41 नए मामले मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। 66 वर्षीय एक व्यक्ति ने हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक प्रदेश में 97005 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 93339 स्वस्थ भी हो गए हैं। फिलवक्त 549 एक्टिव केस हैं, जबकि 1433 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अलग-अलग सरकारी व निजी लैब से 7343 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 7302 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 17 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में नौ, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में छह-छह व चमोली में तीन नए मामले मिले हैं। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों में 30 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 12 मरीज नैनीताल व 9-9 देहरादून व हरिद्वार से है।
3981 को लगा कोरोना का टीका: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। गुरुवार को भी अलग-अलग जनपदों में टीकाकरण के लिए बनाए गए 109 केंद्रों पर 3981 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें 1605 स्वास्थ्यकर्मी और 2376 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक एक लाख, 31 हजार, 827 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 4518 व्यक्तियों को दूसरी डोज भी दे दी गई है। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Next: बजट सत्र में महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.