Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘चुनावी स्ट्राइक’ की तैयारी, राहुल की रैली के जरिए होगा शंखनाद
  • देहरादून

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘चुनावी स्ट्राइक’ की तैयारी, राहुल की रैली के जरिए होगा शंखनाद

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

देहरादून। 16 दिसंबर को देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली आयोजित होने जा रही है। कांग्रेस इसे विजय उत्सव के रुप में मनाने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयारियों में जुटी है। रैली से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने संकेत दे दिए कि पार्टी की ये रैली भाजपा के खिलाफ चुनावी स्ट्राइक साबित होगी। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक वर्ष 1971 में हुई थी। तब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए पाकिस्तान की सेना पर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी और बांग्लादेश का उदय हुआ। 16 दिसंबर को इस ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर उनके नेता राहुल गांधी वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करेंगे।

सैनिक वोटरों पर नजर
कांग्रेस उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए राहुल गांधी की रैली पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी की विजय उत्सव रैली के बहाने कांग्रेस पूर्व सैनिकों को भी साधने में जुट गई है। 16 दिसंबर को परेड ग्राउंड में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की एतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जनसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रैली में भाजपा की रैली से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पार्टी जहां विधानसभा वार जनसंपर्क अभियान चला रही है, वहीं जिलावार पदयात्राओं और मशाल जलूस भी निकाले जा रहे हैं। टिकटों के दावेदारों को शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रैली के लिए पार्टी की ओर से समन्वय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि यह समिति पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिक परिवारों व पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाने का काम करेगी। रैली के बाद 18 दिसंबर से कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन चलाने जा रही हैा जिसमें भ्रष्‍ट्राचार, खनन, महंगाई और रोजगार के मुद्दोें को लेकर जनता के बीच जाएगीा जो कि चुनाव से पहले कांग्रेस का प्रचार प्रसार में तेजी लाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रष्ट्राचार पर कांग्रेस के आरोपों का जबाव देने के लिए भाजपा ने छेड़ा स्टिंग प्रकरण
Next: सुबोध राकेश के हाथी की सवारी करने की चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.