Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भ्रष्ट्राचार पर कांग्रेस के आरोपों का जबाव देने के लिए भाजपा ने छेड़ा स्टिंग प्रकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भ्रष्ट्राचार पर कांग्रेस के आरोपों का जबाव देने के लिए भाजपा ने छेड़ा स्टिंग प्रकरण

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस जहां चुनाव से पहले 4 मुद्दों भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और खनन को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने जा रही है। वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक बार फिर स्टिंग प्रकरण को भी चुनावी मुद्दा बना दिया है। इसके साथ ही भाजपा का कहना है कि हरीश रावत को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और खनन पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार पर जो आरोप लगाये जा रहे है वो पूर्ण रूप से असत्य व निराधार है। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर जो आरोप लगाये गये उन आरोपो में कोई भी सत्यता नही है, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की 2012 से लेकर 2017 तक कांग्रेस सरकार के समय मे जो भ्रष्टाचार हुआ वह इस प्रदेश की जनता ने अपनी आंखो से देखा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूछा क्या एनएच घोटाले का जो आरोपी है इसके द्वारा कांग्रेस पार्टी के संगठन के खाते में पैसा आया या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मे भ्रष्टाचार व्याप्त था जैसे समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, एन एच घोटाला आदि जैसी लम्बी घोटालों की फेहरिस्त है, उन्होंने कहा जो सभी अधिकारी घोटाले में घोटालेबाज थे उन सभी घोटालेबाजों पर कड़ी कार्यवाही हुई व कई दोषी जेल के अन्दर भी गए। भाजपा के प्रवक्ता ने हरीश रावत को घेरते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी में जरा भी नैतिकता है, तो अपने एक मुख्यमंत्री के उस स्टिंग का जवाब आज कांग्रेस को देना चाहिए, जिसमें उक्त एक मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश को लूटने की बात स्पष्ट तौर पर कही है, जिसकी अभी सीबीआई जांच चल रही है। कैंथोला ने कहा कि जिस पार्टी के कण-कण में भ्रष्टाचार व्याप्त है ,वह पार्टी आज प्रदेश में चल रही जीरो टोलरेन्स वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।

सीबीआई जांच के घेरे में हैं स्टिंग ऑपरेशन भी उन्हीं के समय हुआ
भाजपा के एक और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि हरीश रावत को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और खनन पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। जोशी ने कहा कि हरीश रावत भूल गए हैं कि उनकी सरकार में महंगाई दर कितनी थी दालों के भाव कहां थे। खाद्य सामग्री जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं था। उन्हें महंगाई के बारे में अपनी सरकार और वर्तमान सरकार की तुलना करनी चाहिए । तभी इस विषय पर बोलना चाहिए। बेरोजगारी की बात करें तो यह वही कांग्रेस है जिसने अटल बिहारी बाजपेई ने जो औद्योगिक पैकेज प्रदेश को दिया था ,उसको कांग्रेस सरकार ने ही समाप्त किया था। जिससे यहां जो उद्योग लग रहे थे वह नहीं लग पाए। खनन और शराब माफिया से रावत सरकार के कितने गहरे रिश्ते थे यह सबको पता है। जोशी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में डेनिस शराब में किस का कितना हिस्सा यह है यह भी सबको पता है। रही भ्रष्टाचार की बात तो हरीश रावत भूल गए हैं कि भ्रष्टाचार से उनका कितना गहरा रिश्ता है खुद सीबीआई जांच के घेरे में हैं स्टिंग ऑपरेशन भी उन्हीं के समय हुआ था। कौन नहीं जानता एनएच घोटाला, समाज कल्याण में 500 करोड़ का घोटाला भी उन्हीं की सरकार में हुआ। कर्मचारियों के तबादलों में कितना बड़ा खेल होता था जो एक चलता फिरता उद्योग बन गया था। हमारी सरकार ने तबादला एक्ट बनाकर उसको समाप्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह महीने में लॉन्च हो जाएगी बच्चों की कोविड वैक्सीन : अदार पूनावाला
Next: उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘चुनावी स्ट्राइक’ की तैयारी, राहुल की रैली के जरिए होगा शंखनाद

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.