Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी: सीएम धामी
  • देहरादून

उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
web4062

देहरादून। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। एक्जिट पोल के अधिकांश नतीजों में भाजपा को दोबारा उत्तराखंड में सरकार बनाने का अनुमान लगाया गया है। इसी के बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दावा ठोकते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाएगी। धामी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के चुनावों में सीटें कम होने के बावजूद भी उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास के कई काम किए हैं। हालांकि, धामी ने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा को उत्तराखंड में 60 से भी अधिक सीटें मिल रही हैं। चाहे ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट हो या फिर पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं में विकास करने की बात हो, भाजपा ने विकास कार्यों को गति दी है। धामी के अनुसार, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कई विकास कार्यों को हरी झंड़ी दिखाई गई है। ऐसे में जनता एक बार फिर भाजपा पर ही भरोसा जताएगी।

उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दावे कर रहे हैं। एक्जिट पोल के कुछ नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर भी बताई गई है, जबकि कुछ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा नेताओं के बाद अब कांग्रेस के कई दिग्गज भी देहरादून में डेरा डाले हुए हैं ताकि उत्तराखंड में सरकार बनाने का फार्मूला तलाशा जा सके। सरकार बनाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन का दौर भी शुरू हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर प्रतिबंध
Next: गहने साफ करने के बहाने दो ठगों ने कर दिया सोना ही साफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.