Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बारिश ने बरपाया कहर: उत्तराखंड में अब तक चार मौतें, 12 घायल, 13 लापता, भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोग दबे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बारिश ने बरपाया कहर: उत्तराखंड में अब तक चार मौतें, 12 घायल, 13 लापता, भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोग दबे

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

देहरादून।  भारी बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड में कहर बरपाया है। प्रदेश में अभी तक चार मौत हो चुकी है। 13 लापता और 12 घायल है। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दबे। जबिक दो शव निकाल लिए गए हैं।
धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि मामले में पूरी नजर बनाई हुई है। वहीं राज्य में जगह-जगह से सामने आ रही आपदा की तस्वीरों के बाद सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।  उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से SDRF टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है।
सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। वह स्वयं,आपदा से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र में मालदेवता में रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाले हुए है। वहीं दूसरी और उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों व एसडीआएफ कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है और राज्य भर में गतिमान सभी रेस्क्यू आपरेशन की पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

देहरादून जिले में ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।  एसडीआरएफ टीम का आपदा राहत बचाव कार्य अभी जारी है। देहरादून,थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटनास्थल पर फंसे हुए एक वाहन में पांच व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जिसमे एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर जॉलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया।
जनपद पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक अवी गांव में नदी के उफान पर आने से एक परिवार के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि मलबा आने से मार्ग बाधित है।
जनपद पिथौरागढ़ में मल्लिका अर्जुन स्कूल के पास घरों में मलबा आने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां गोशाला की दीवार टूटने से एक गाय घायल हो गई थी और एक बकरी दब गई थी। टीम द्वारा मलबा हटाकर बकरी को निकाला गया।
जनपद टिहरी के गोदी कोठार गांव में एक गोशाला में महिला के दबे होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं चकराता क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा मार्ग से पेड़ इत्यादि हटाकर यातायात सुचारू किया गया ।
.

धनौल्टी में भूस्खलन से हुई दो मौत
 राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व0 गुलाब सिंह। शव बरामद।
– सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह। शव बरामद।

धनौल्टी में घायलों का रेस्क्यू जारी
कमांद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 प्रेम सिंह।
मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व0 प्रेम सिंह।
रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमांद सिंह।
सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमांद सिंह।
बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमांद सिंह।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक गड़िया पहुँचे आपदा ग्रस्त सड़क का मौका मुआयना करने
Next: पुल टूटने से कार नदी के तेज बहाव में फंसी, एसडीआरएफ ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल बचाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.