Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिन के समय चटख धूप गर्मी का भी अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान घटने लगेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरे का असर भी बढ़ेगा। प्रदेश में अक्टूबर का तीसरा सप्ताह भी समाप्त होने को है, लेकिन दिन के समय बढ़ा हुआ तापमान गर्मी का एहसास करा रहा है। ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। अब जल्द इसमें गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसी के साथ मैदानी इलाकों में कोहरे और पहाड़ों में पाले का असर बढ़ सकता है। मैदानी इलाकों में स्मॉग का असर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने लगा है। अब यहां स्मॉग का असर भी दिखने लगा है। धुएं (स्मोक) और कोहरे (फॉग) के मिश्रण को स्मॉग कहा जाता है। जो पंजाब, हरियाणा और पंजाब में किसानों के खेतों में पराली जलाने के कारण उत्तराखंड की ओर भी बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान के निदेशक के अनुसार, मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ धुआं जमा होने से स्मॉग की चादर बिछने लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी किशन चन्द्र पटवा को पत्नीशोक, नगर व्यापार मंडल ने जताया शोक
Next: कोसी बैराज क्षेत्र में जल्द शुरू होंगी साहसिक पर्यटन गतिविधियां

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.